राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सोनभद्र युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

(रँगेश सिंह)सोनभद्र, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के 55वें जन्मदिवस के अवसर पर सोनभद्र युवा कांग्रेस ने आज एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शशांक मिश्रा के नेतृत्व में जिला ब्लड बैंक रॉबर्ट्सगंज में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री शशांक मिश्रा ने कहा, “राहुल गांधी जी ने हमेशा देश के युवाओं को सेवा, समानता और न्याय के लिए प्रेरित किया है। उनके जन्मदिवस पर हम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के लिए उपयोगी कार्य कर सेवा का संदेश देना चाहते हैं। रक्तदान एक छोटा प्रयास है, लेकिन यह किसी की जान बचा सकता है।, गौरतलब है कि आज भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन किया जिसमें देश की प्रमुख 161 कंपनियों में हजारों युवाओं को विभिन्न योग्यताओं के अनुसार रोजगार दिया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कुल एक दर्जन से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य किट भी प्रदान की गई।

इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी हर साल दो करोड़ रोजगार हर साल देने के वादे के साथ केंद्र की सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार आंकड़े बताते हैं कि अब बीते चालीस–पचास सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा संसद के अंदर और बाहर जोर शोर से उठाया है।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के नि० प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा,जितेंद्र देव,नि० ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजू पाण्डेय,अरविंद श्रीवास्तव, महासचिव रोहिल मिश्रा,मृदुल मिश्रा,अर्जुन,क्षितिज सिंह, सतीश,सनी शुक्ला,ऋषभ,प्रांजल श्रीवास्तव,रोहित सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे और राहुल गांधी जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना के साथ हुआ। सोनभद्र युवा कांग्रेस ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़िए