मीरजापुर : के जी.डी.पी.जी.बिन्ननी कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने किया धरना-प्रदर्शन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही । कलकत्ता कॉलेज ऑफ मेडिसिन कहे जाने वाले आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल इन दिनों महिला डॉक्टर के साथ तथाकथित दुष्कर्म मामले को लेकर देश भर में हर वर्ग जाति समूह और उम्र के लोगों में रोष व्याप्त है। जिसके बाद से जूनियर डॉक्टर और कॉलेज छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जनपद के जी.डी.पी.जी.बिन्ननी कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने भी ज़ोरदार प्रदर्शन किया मगर ज्ञापन सौपने ज़िलाधिकारी के कार्यालय जाने से उन्हें रोका गया l ग़ौरतलब है कि अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज (21 अगस्त)' भारत बंद' का आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं।जिसके चलते आज लोग विरोध करते सड़कों पर उतरे है वही छात्र एवं छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र सीओ सिटी सदर मिर्ज़ापुर द्वारा छात्र एवं छात्राओं को उसी कॉलेज के पास भरूहना चौराहे तक ही जाने की अनुमति दी , इस बात से नाराज़ छात्रों ने पुलिस प्रसाशन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये l सीओ सदर मिर्ज़ापुर मंजरी राव छात्रों को आश्वासन देते नज़र आयी , इस दौरान उन्होंने छात्रों से पुनः 5 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन रैली निकालने और उसमें स्वयं शामिल होने को आश्वस्त किया है l

