जे एस पी महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने दीप महोत्सव मे किया प्रतिभाग

विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

केकराही। करमा ब्लॉक अंतर्गत जे एस पी महाविद्यालय कसया कला में सोमवार को दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमे रंगोली बना कर, रस्सी खींच व फेस आर्ट आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन मे बी ए व डी फार्मा व बी ए डी एल एड के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबन्ध निदेशक डा. प्रसन्न पटेल व विशिष्ट अतिथि बाबू पारस नाथ सिंह अध्यक्ष हंस वाहिनी इंटरमीडिएट कॉलेज कसया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक बाबू पारस नाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम मो संचालन जी एम सिंह ने किया कार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थाओं के हेड जयप्रकाश वर्मा कार्यालय अधीक्षक जे एस पी महाविद्यालय, पारस सिह कालेज ऑफ फार्मेसी से दसरथ, इन्द्र प्रताप बिटीसी कालेज के अधीक्षक जी एम सिह, सरदार वल्लभ भाई पटेल आई टी आई अधिक्षक विकास मेहता एवं शिक्षकगण,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रकाश कुमार, गौरव कुमार, लेक्चरर सूरज सिंह ,राजकुमार, अजित कुमार ,निष्ठा जायसवाल, कविता मौर्या, प्रतिष्ठा जायसवाल, निलम कुमारी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना व उनको उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना था। सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

ये भी पढ़िए