उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की द्वितीय उप समिति”2022-23″ का जनपद सोनभद्र का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 12 अगस्त को

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की द्वितीय उप समिति(2022-23) का जनपद सोनभद्र का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 12 अगस्त,2024 को निर्धारित है। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा 12 अगस्त,2024 को दोपहर 01.30 बजे सोनभद्र में आगमन होगा, 14.30 बजे जनपद सोनभद्र में जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग (उ0प्र0 राज्य आजीविका मिशन)  तथा गृह एवं कारागार विभाग आदि द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के शैक्षिक एवं आर्थिक विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें, दिनांक 13 अगस्त,2024 को जनपद सोनभद्र के अधिकारियों के साथ 09.30 बजे बैठक करेंगें, इसके पश्चात स्थलीय निरीक्षण भी करेंगें।

ये भी पढ़िए