सोनभद्र। जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी सोनभद्र में महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा छात्रों के नैसर्गिक प्रतिभा के विकास हेतु विद्यालय में 21 मई से 10 जून तक चलाए जाने वाले समर कैंप का उद्घाटन किया गया l आज की समर कैंप की गतिविधि के अंतर्गत योग, म्यूजिकल चेयर रस्सा कसी इत्यादि कराई गई साथ ही छात्रों को पौष्टिक नाश्ता लाई, चना एवं शरबत का वितरण किया गयाl विभिन्न गतिविधियों का छात्राओं द्वारा खूब आनंद लिया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्या डाक्टर आरती सिंह, उर्वशी जायसवाल , राधेश्याम सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहेl

