सोनभद्र : जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबूबाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें एन०एस०डी०सी०, वाराणसी एल०आई०सी० (अभिकर्ता की भर्ती), राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एक्सीस बैंक, एन०सी०आर०, दिल्ली, उ० प्र० परिवहन, सोनभद्र डिपो, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संविदा पर चालक की भर्ती, फ्लीफकार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा० लि०, मधुपुर, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबूबाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

