सोनभद्र : श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा कुल 10 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बादाम अंसारी पुत्र सैमुद्दीन अंसारी उर्फ मजनू अंसारी नि0 चुर्क रेलवे स्टेशन थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष की गिरफ्तारी जेपी पावरप्लान्ट के पोस्ट आफिस के पीछे चुर्क बाजार से करके उसके कब्जे से एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस की बरामदगी की गयी । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 802/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । अभियुक्त बादाम अंसारी के बारे में छानबीन व अभिलेखों से पाया गया कि अभियुक्त बादाम अंसारी के विरुद्ध चोरी, आबकारी, मादक पदार्थों सहित विभिन्न अपराधों के कुल 09 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।

