सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धारा 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित रुपया 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर घटना में संलिप्त एक वांछित फरार अभियुक्त अमन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शंकरपूर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

