2 अगस्त 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस में दिया जा चूका प्रार्थनापत्र नहीं हुआ कार्य प्रारम्भ
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड अंतर्गत गांव की सड़कों को एन एच की सड़कों से जोड़कर विकास को रफ्तार देने की आँस ग्राम पीपरडीह प्राथमिक विद्यालय के पास से जहां सैकड़ो छात्र-छात्राओं व हजारों आदिवासी – गिरिवासियों के आवागमन का केन्द्र ग्राम पीपरडीह का सड़क हैं जिसकी हालत अत्यंत जर्जर है. उक्त संदर्भ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार गौंड द्वारा

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर घनघोर वर्षा से खंडहर में तब्दील जर्जर सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण कराए जाने की मांग 2 अगस्त 2025 को किया है बावजूद जनहित संदर्भित मांग कार्य रूप में परिणित नहीं हो सकी है। जिसके संदर्भ में ग्रामीणों अमर सिंह, मंजू देवी, रीता, दीनानाथ आदि ने प्रधान प्रतिनिधि संग प्रदर्शन शनिवार को कर सड़क का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग किया है।

