मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी का द्वितीय पुण्यतिथि समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर सिंह एडo की अध्यक्षता में मनाया गया । समाजवाद का नारा बुलंद करने वाले गरीब,मजदूर व दलितों के नेता स्वo मुलायम सिंह यादव के चित्र पर अधिवक्ताओ द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा मिर्ज़ापुर के जिलाध्यक्ष अंकुर सिंह एडoने बताया कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। श्रद्धेय नेताजी शुरुआती दिनों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। स्वo मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री भारत सरकार रहे। इस अवसर पर युवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रकाश यादव व सचिव एकलाख अहमद, सलीमुल्ला अंसारी, अनिल कुमार, शमीम सिद्दीकी,इंद्रप्रीत सिंह,नितिन यादव, संदीप यादव, जितेंद्र कुमार, सिद्धार्थ यादव, लव कुमार,हरीश चंद यादव, संतोष बिन्द, रामाश्रे यादव, राजेश शैनी, शिव प्रसाद यादव शंकर आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे l

