(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में श्रीकांत कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र दिलबोध निवासी ग्राम सदुआरी थाना कोन जनपद सोनभद्र दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार एम्बुलेंस के घंटो इंतजार के बाद नीज वाहन से टी बी के मरीज को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी परिजनों द्वारा लाया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा उपचार उपरांत देर शाम को मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर मरीज को कर दिया गया। परंतु परिजन मरीज को जिला अस्पताल नहीं ले जा सके। जिसका दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे श्रीकांत की सांसें थम गई। मृत्यु की पुष्टि उपरान्त परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. पुनः नीज वाहन सें शव को अंतिम संस्कार हेतु घर कोन ले जाया गया। एंबुलेंस की उपलब्धता मरीज को लाने के वक्त मिल जाती तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी। इस आशय की जानकारी मृतक के चचेरे भाई लोकनाथ द्वारा दीं गई। अक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी आदि अस्पतालों से रेफर मरीज का 80 सें 100 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय सोनभद्र मरीजों को ले जाने में रास्ते में हीं सैकड़ो मरीज दम तोड़ दे रहे हैं जिसे संज्ञान स्वास्थ्य विभाग को लेना होगा.। तभी मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

