शशि चौबे (सोनभद्र) डाला शारदीय नवरात्र के बीच क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों पर जहां नवरात्र को लेकर अपार भीड़ रही वहीं दुर्गा पूजा पंडालो में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों की भी भारी भीड़ के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच क्षेत्र की दुर्गा पूजा मूर्तियों का भी सफल विसर्जन संपन्न हुआ जिसको लेकर क्षेत्र के लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सराहना कर रहे है। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत आधा दर्जन जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगे हुए थे जिनका मूर्ति विसर्जन परासपानी के पोखर में होता है वही डाला बाजार में जय मां दुर्गा सेवा समिति के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था भंडारे के बाद

समिति के अध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कि अपेक्षा इस वर्ष मां के दरबार मे भण्डारे मे उम्मीद से ज्यादा भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया गया। जिसके बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं क्षेत्र के बारी, तेलगुडवा, रेक्सहवा,परासपानी आदि स्थानों कि मुर्तिया एक साथ पोखरे के पास पहुचने से जाम कि स्थिती बन गयी थी। परासपानी पोखरे आस पास विजली के तारो के नीचे होने के कारण विजली सप्लाई पहले हि बन्द करा दि गयी थी जिससे कोई दुर्घटना ना हो सके । अन्ततः एक एक करके सभी प्रतिमाओ का विर्सजन सम्पन्न हुआ। सभी स्थानो कि दुर्गा पण्डालो कि प्रतिमाओ का विसर्जन गाजे बाजे ,डोल नगाडे,व डिजे के साथ परासपानी स्थित पोखरे मे सकुशल सम्पन्नता के दौरान चोपन एसो विजय चौरसिया,डाला चौकी इन्चार्ज शिवकुमार ने पुलिस बल के साथ लगे रहे। हाइवे पर आठ किमी कि यात्रा मे यातायात को बहाल करते हुए प्रतिमाओ के विसर्जन स्थलो तक पहुचने व वापस आने तक सुरक्षा मे पुलिस बल लगे रहे।

