घटना के 24 घंटे के अंदर चोर गिरफ्तार

अनपरा : अनपरा पुलिस ने शनिवार को 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा व चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात काशीमोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी हुई थी। दुकान मालिक दिनेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि चोरों ने छत का शीट तोड़कर दुकान का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई थी।


सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान की गई। शनिवार की सुबह डिबुलगंज के एचएससीएल काॅलोनी मोड़ के पास रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह व मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार ने एक चोर को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस, 28 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, ईयरफोन बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ में युवक ने अपना नाम शशि मद्धेशिया उर्फ दीपू निवासी एचएससीएल काॅलोनी डिबुलगंज बताया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यालालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 श्रवण कुमार प्रजापति शामिल थे।

ये भी पढ़िए