थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से 82 किलोग्राम गौ मांस(बछड़ा), एक चापड़ व दो चाकू बरामद
सोनभद्र।अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिपरी पुलिस द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन तिराहा के पास से 03 नफर अभियुक्तगण विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व० राम खेलावन निवासी वार्ड नं0- 06 शिवापार्क रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र मूल पता ग्राम गणेशपुर थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब,आकाश उर्फ पिन्टू कुमार साहनी पुत्र स्व० गंगा प्रसाद साहनी निवासी वार्ड नं0-03 अम्बेडकर पार्क के पीछे तुर्रा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 30,मोहम्मद बीर साहब कुरैशी उर्फ सूफी अली उर्फ मोनू पुत्र स्व० मंशूर आलम कुरैशी उर्फ आजाद मास्टर निवासी वार्ड नं०-04 दर्जी मार्केट इमाम चौक के पास रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 किलोग्राम गौ मांस(बछड़ा), एक चापड़ व दो चाकू बरामद किया गया।उक्त के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 138/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट एवं 325,61(2), बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मा० न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी,व0उ0नि0 शशिभूषण,उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय,हे0का0 अरविन्द कुमार, हे0का0 रमेश सिंह कुशवाहा, का0 मनीष तिवारी थाना पिपरी आदि शामिल रहे।

