बगैर परमिट परिवहन कर रहा गिट्टी लदा टीपर सीज

(अजीत कुमार)

म्योरपुर सोनभद्र।वन विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात किरबिल गांव के समीप बगैर परमिट परिवहन कर रहे गिट्टी लदे टीपर को पकड़ लिया। आवश्यक कागज न दिखा पाने की दशा में टीपर को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया।रेंजर जबर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को किरबिल गांव के समीप जांच के दौरान एक टीपर को रूकवाया गया जिसपर गिट्टी लदी हुई थी।चालक ने गिट्टी संबंधित कोई भी कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका।टीपर को गिट्टी सहित वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया।टीम में वन दरोगा विजेंद्र सिंह,वन दरोगा अनिल कुमार,वन रक्षक सतेन्द्र सिंह, गोविंद,चंद्रभान आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़िए