मासिक धर्म जागरूकता अभियान में संगोष्ठी के माध्यम से किशोरियों को किया गया प्रशिक्षण

(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। माहवारी से जुड़ी सामाजिक चुकी को तोडते हुऐ किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से डिजिटल साथी फाउंडेशन, मिलान फाउंडेशन तथा प्रोजेक्ट बाला के संयुक्त तत्वाधान में माहवारी स्वच्छता अभियान और संगोष्ठी संपन्न हुआ। यह आयोजन आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचनरवा में आयोजित किया गया। उस आयोजन में बड़ी संख्या में किशोरियों ने प्रतिभाग किया गया। इस अभियान के उद्देश्य माहवारी जैसे स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रिया को लेकर समाज में व्यापत भ्रांतियों को समाप्त करना, बालिकाओं को सही जानकारी देना, स्वच्छता के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराना और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना। आयोजन में भाग लेने वाली लड़कियों को बताया गया कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे न शर्म से दबाना चाहिए और न ही अज्ञानता के कारण डरना चाहिए उचित पोषण पुनः उपयोग योग्य सेनेटरी पैड के प्रयोग और मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने में सुझाव दिए गए। आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक धनंजय कुमार तिवारी ने बताया कि ” पहली बार इस तरह का सत्र स्कूल में आयोजित हुआ, जहां बालिकाए खुलकर सवाल पूछ रही थी “
डिजिटल साथी फाउंडेशन के फाउंडर वेद ओझा ने बताया कि ” ऐसे आयोजन हमारे समाज को जड़ से बदलने का सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि वे भविष्य के बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर करते हैं।

ये भी पढ़िए