अनपरा: समृद्ध भारत के संविधान निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने और सामाजिक समरसता के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार के कुशल निर्देशन में अनपरा कॉलोनी स्थित डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि प्रदान की।

उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ता इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विकास जायसवाल (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,आकाश पाण्डेय (युवा मोर्चा के पूर्व जिला सह संयोजक, शिव प्रकाश श्री (पूर्व जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा व सभासद नगर पंचायतसुनील जायसवाल, सूर्यांस जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता
सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।


