पंजाब से बिहार ले जाइ जा रही अवैध शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रजखड़ घाटी में पलटा

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र : दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में अंग्रेजी शराब लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर रीवा– रांची मार्ग के नीचे गुरुवार की भोर में पलट गई,मौके से चालक फरार हो गया। ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय और इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह अलसुबह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ट्रक सहित उसमें लदा अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांडो की पेटियों सहित बिखरे बोतलों को कब्जे में लिया। इस दरमियान देखा गया कि मैकडॉवेल्स नंबर वन और रॉयल चैलेंज की सैकड़ों की संख्या में पेटियां चावल की बोरियो की आड़ में छिपाकर ट्रक में रखा गया था।पुलिस ने जांच पड़ताल में चावल की बिल्टी भी पाई। ट्रक में पलटे शराब की पेटियां एवं बोतलों को काउंटिंग करा कर आबकारी विभाग के पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टर के माध्यम से कोतवाली शाम तक भेजा ।
घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया और बोतलों के बार कोर ,क्यूरी बार कोड आदि को स्कैन किया लेकिन सभी कोड फर्जी पाए गए।बताया गया कि मेड इन पंजाब की विस्की पंजाब से बिहार जा रही थी।जांच पड़ताल में चालक फरार है वहीं गाड़ी नंबर UP63 T 6441 से मालिक को ट्रेस किया गया है। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ को पुलिस तितर बितर करती रही।इस दौरान दुद्धी आबकारी निरीक्षक रवि नंदन,सदर विनोद कुमार मय फोर्स मौजूद रहे। आखिर यहां तक अवैध शराब पंजाब से बिहार कैसे लें जाया रहा था। सूत्रों के बीच चर्चा आम था।

ये भी पढ़िए