सोनभद्र : चोपन थाना पुलिस ने उद्यापन से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपियों की पहचान कन्हैया जायसवाल (27) और राजेश यादव (26) के रूप में हुई है। दोनों सलखन, थाना चोपन, सोनभद्र के रहने वाले हैं। इन्हें 4 जून 2025 को रात 10:35 बजे बसकटवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों पर थाना चोपन में मुकदमा संख्या 188/25 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 126(2), 308(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभयनाथ यादव, कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल राहुल यादव की टीम शामिल रही। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।

