अजीत कुमार
म्योरपुर-सोनभद्र। रविवार को म्योरपुर पुलिस ने जादू टोना व पूजा पाठ, शुद्धिकरण करने हेतु 5.5 फीट की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित करना व पैसे का प्रलोभन देने तथा वादिनी द्वारा और अधिक पूछने पर गाली गलौज देने वाले वाले दो आरोपी सत्येंद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम हरहोरी थाना म्योरपुर व अवधेश तिवारी पुत्र देवी बक्श निवासी वार्ड नंबर 5 डीसीएफ कॉलोनी दुद्धी को गिरफ्तार कर थाने में दर्ज मामले मु०अ०सं० 85/25 धारा 45(के),318(4),352बी एन एस के तहत जेल भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सत्येंद्र कुमार पुत्र विजय बहादुर 33 वर्ष निवासी हरहोरी, थाना म्योरपुर द्वारा म्योरपुर थाना अंतर्गत निवासी एक महिला से पूजा पाठ, शुद्धिकरण एवं तंत्र मंत्र के कार्य में धनलक्ष्मी बनाने के लिए एक 5.5 फिट लंबी एवं साफ़ सुथरी लड़की की व्यवस्था करने के लिये कहा जा रहा है। आरोपी द्वारा वीडियो में लड़की को दुद्धी, सोनभद्र निवासी अवधेश तिवारी 45 वर्ष के यहाँ पहुँचाने के लिए कहा जा रहा है।वादिनी की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव थाना म्योरपुर शामिल रहे।

