(मदन मोहन)नौगढ़ चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में, अपर पुलिस अधीक्षकआपरेशन अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नौगढ़ के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम के द्वारा कौवाघाट पुल के पास से चेकिंग करते समय स्कार्पियो वाहन में कुल 2 बोरी में कुल 61 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ एवं 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0स0 99/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया। गांजा तस्करों में
मोन्टी जादौन व गोल्डी सिंह से पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको लेकर वाहन से अलीगढ व बुलन्दशहर ले जाकर उचे दामों पर बेच देते है जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है। अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। हम लोगो का गिरोह है। हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिये अपने तथा अपने गिरोहो के लिये करते है।

