82 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

(अजीत कुमार)

म्योरपुर (सोनभद्र)।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस व SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार की शाम करीब 6:10 बजे बभनडीहा जंगल के पास से पुलिस ने एक पिकअप वाहन (UP64CT5294) को रोककर तलाशी ली, जिसमें सूरन की बोरियों के बीच छिपाकर 82 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा ले जाया जा रहा था।पुलिस ने मौके से दो तस्कर शुभम उर्फ श्यामू (25) व राजू कुमार (23), दोनों निवासी जिला गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच बोरियों में पैक 77 गांजा पैकेट, तीन मोबाइल फोन, ₹1100 नकद व वाहन बरामद हुआ।गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लाकर प्रयागराज की ओर ले जा रहे थे, यह कार्य सरिता देवी और उनके पति हंसलाल के निर्देश पर किया जाता था। बरामद वाहन भी गांजा बिक्री से अर्जित धन से खरीदा गया था।मामले में NDPS Act की धारा 8/20/27A/29/60 के मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं वांछित अभियुक्त हंसलाल और उसकी पत्नी सरिता देवी की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे (थाना म्योरपुर),उ.नि. राजेश जी चौबे (SOG/सर्विलांस प्रभारी सोनभद्र),हे.का. अतुल कुमार यादव, प्रदीप कुमार राय, सतीश कुमार सिंह,का. प्रेमप्रकाश, सोनू भारती, रामजीत बिन्द, रितेश सिंह पटेल, जय प्रकाश सरोज, सत्यम पाण्डेय, अजीत कुमार एवं अजीत यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए