(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देश के जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में मंगलवार को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरा के पास से 2 नफर अभियुक्तगण इस्माइल पुत्र जान मोहम्मद निवासी बहेरा थाना करमा जनपद सोनभद्र व हसनैन पुत्र निसार निवासी बहेरा थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । मौके से मैजिक वाहन संख्या UP 64 AT 7975 में क्रूरता पूर्वक मारपीट बाध कर वध हेतु ले जा रहे कुल 6 राशि गोवंशो को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मुकदमा व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तस्करी में प्रयुक्त वाहन मैजिक वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

