लंबे समय से फरार दो वारंटी ओबरा पुलिस के हत्थे चढ़े

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेन्द्र बैगा पुत्र मुन्नीलाल, निवासी पनारी टोला कुम्हिया, थाना चोपन, उम्र करीब 25 वर्ष, शामिल है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 275/2012 के तहत धारा 150/151 रेलवे अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है।
दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त बबलू कुमार पुत्र मोहन, निवासी ओबरा स्टेशन सेक्टर-10, थाना ओबरा, उम्र करीब 32 वर्ष है। वह मु0अ0सं0 115/2023 में धारा 363, 366 भादवि से संबंधित मामले में वारंटी था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम सागर पटेल, उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर और कांस्टेबल पंकज अनुरागी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

ये भी पढ़िए