एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर राज्य मंत्री संजीव गोंड के द्वारा जनपद चंदौली में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का हुआ शुभारंभ 

(मदन मोहन)चंदौली : सरकार के मंशा के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद चंदौली की नौगढ़ क्षेत्र चंद्रप्रभा रेंज में आयोजित कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री संजीव गोंड़ के द्वारा संपन्न हुआ ।वक्ताओं ने पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए उन्होंने पेड़ लगाने की भी अपील की प्रत्येक नागरिक की अपनी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेड़ को लगाना अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसको निभाना हम सब की जिम्मेदारियां बनती है वहीं राज्य मंत्री ने बताया कि पेड़

लगाने से ही हमारी जिम्मेदारियां खत्म नहीं हो जाती हैं लगे हुए पेड़ों की सुरक्षा वह उचित देखभाल की भी जरूरत होती है पर्यावरण के संबंध में चकिया विधायक कैलाश आचार्य जी भी पेड़ पौधे जी हमारे जीवन में कितने महत्व रखते हैं इस पर भी प्रकाश डालें इस कार्यक्रम मैं बच्चों ने भी अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, डी आई जी सीआरपीएफ ,c d o चंदौली,  जिला अध्यक्ष भाजपा काशीनाथ ,उप जिलाधिकारी नौगढ़  आलोक कुमार क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा डीएफओ रामनगर दिलीप श्रीवास्तव वन क्षेत्राधिकारी गण सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण  व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए