गुरुदेव का संदेश लेकर शाकाहारी, सदाचारी सतयुग प्रचार यात्रा निकली

भक्त दो वचार पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए

भोपाल,जय गुरुदेव परम पूज्य परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी उज्जैन वाले बाबा उमाकांत महाराज के आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में उनके अनुयायियों द्वारा सतयुग आगमन प्रचार यात्रा 14 फरवरी से 23 फरवरी तक प्रारंभ की गई जिसमें भोपाल बेरसिया संगत के प्रचार प्रसार विभाग के कन्हैया लाल मोहनलाल केवट द्वारा बताया गया की बाबा जयगुरुदेव संगत के सभी सत्संगियों ने भोपाल बैरसिया संपूर्ण क्षेत्र में फोर व्हीलर टू व्हीलर के माध्यम से गांव गांव गली गली शहर शहर और स्कूल में जाकर , घर-घर जाकर , शाकाहारी नशा मुक्त रहने का संदेश दिया, जिसका बच्चों एवं समाज पर बहुत प्रभाव पड़ा उन्होंने बताया बाबा जय गुरुदेव का मिशन है, कलयुग में कलयुग जाएगा और कलयुग में सतयुग आएगा सतयुग देखने के लायक हमे बन जाना चाहिए क्योंकि सतयुग में सभी शाकाहारी नशा मुक्त भजनानंदी व्यक्ति थे और ऐसा समाज बाबा जय गुरुदेव बनाना चाहते हैं उन्होंने यह भी समझाया की शराब और अंडा,मांस मानव का भोजन नहीं है ,खराब खान-पान के कारण ही बच्चों का चरित्र और विकास बिगड़ रहा है शराब जैसे घातक नशे को भारत देश में पूर्णतया बंद कर देना चाहिए।

ये भी पढ़िए