सोनभद्र : चोपन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बजंरगी सिंह पुत्र स्व अनिल सिंह निवासी बाडी डाला थाना चोपन सोनभद्र उम्र 22 वर्ष को पकड़ा गया। उसे विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बजंरगी सिंह पुत्र स्व अनिल सिंह निवासी बाडी डाला थाना चोपन सोनभद्र उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। 339/25 धारा 64(2)m,352,115(2),351(3) BNS 5J(ii)/6, 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना चोपन से संबंधित मामले में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय रवाना किया।

