शशिचौबे (सोनभद्र) डाला। बिल्ली ओबरा डाला क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन के 2024- 25 के चुनाव की सरगर्मिया बढ़ गई है विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के द्वारा क्रशर व्यवसायी को अपने पाले में करने के लिए जगह-जगह सभाओं के माध्यम से अपनी घोषणाओं के बारे में बात कर अपने लिए वोट मांगने में लगे हुए है वही चुनाव मैदान में एक पक्ष शुक्रवार के दिन डाला के एक क्रशर प्लांट पर एक आयोजित सभा में अपने संबोधन में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एच एस खान ने कहा कि विगत कई वर्षों से क्रेशर के विकास में हम लोग लगातार प्रयासरत रहे जबकि इस बार हो रहे चुनाव में जितना ज्यादा प्रचार प्रसार और दबाव बनाने की नीति चल रही है उससे यह प्रतीत होने लगा है कि कुछ लोग एकाधिकार की नीति के लिए यूनियन पर कब्जा के नियत से चुनाव में है जबकि हम लोग क्रेशर को बचाने के लिए चुनाव मैदान में आए हैं कुछ सालों से जिस प्रकार कुछ क्रेशर उद्यमियों के सीमित लोगों को द्वारा शोषण किया जाता रहा है

और उन लोगों द्वारा अब व्यवसायियो पर चुनाव में अपने पक्ष के लिए दबाव बनाया जा रहा है उसे यह प्रतीत होने लगा है कि वह यूनियन पर कब्जे के लिए मैदान में है अगर यह हुआ तो क्रशर का भविष्य अंधकार में हो सकता है इस मौके पर अमित दुबे, प्रमोद जैन, जयप्रकाश केसरी नवनीत अग्रवाल मनीष सुद,बब्बु तिवारी आदि ने एच एस खान के नेतृत्व में एक अच्छे टीम के द्वारा क्रेशर की विकास के लिए कार्य करने की बात कही गई सभा का संचालन कर रहे हैं सुभाष पाल ने भी संचालन के दौरान कहा कि 2012 मे खनन बन्दी को खोलवाने मे जो आंदोलन हुए थे उनमें 36 लोगों पर फर्जी मुकदमे दौरान किए गए हैं जिनमें एनबी डब्लु की नोटिस भी जारी हो चुकी है जिन्हें यह मोर्चा चुनाव बाद संज्ञान में लेकर उसे मुकदमे को खत्म करने के लिए प्रयास करेगा।इस मौके पर डाला ओबरा चोपन के सैकडो क्रशर व्यवसायी मौजुद रहे।


