यशवंत एस जैन ने आरक्षक आरिफ खान एवम सुनील कुमार को किया सम्मानित किया

भोपाल : पर्यावरण संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं मैन भोपाल स्टेशन आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल कुमार एवम आरपीएफ थाना टीम की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए, पी. एन. बी. ( सी. ओ.) ,सेवा सुश्रुत श्रेष्ठी यशवंत एस जैन के द्वारा आरक्षक आरिफ खान को Honest Citizen Award एवम आरक्षक सुनील कुमार को Life Saving Award से सम्मानित किया एवम आप सभी के समर्पण एवम सेवा भाव, कर्त्तव्यनिष्ठाता की प्रशंसा की।आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ आरक्षक आरिफ को ड्यूटी के दौरान बैग मिला, बैग में नगद राशि और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे,आरक्षक आरिफ खान ने दस्तावेजों और मोबाइल नंबर के आधार पर बीना निवासी ठेकेदार अंकित जैन से संपर्क किया और ईमानदारी का परिचय देते हुए सामान लौटाया।

इसी प्रकार बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल की 24 वर्षीय महिला नेहा ललितपुर से लौट रही थीं। उन्हें इस ट्रेन के स्टॉपेज की जानकारी नहीं थी। उन्हें पता चला कि ट्रेन भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, तो हड़बड़ी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। आरक्षक सुनील कुमार ने उन्हें तत्काल पकड़ कर बाहर निकाला और महिला की जान बचा ली।

ये भी पढ़िए