चेरवाडीह मे संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक की हुई मौत, हत्या की आशंका

(नसीम सिद्दीकी) कोन/सोनभद्र । कोन थाना क्षेत्र के केवाल निवासी नीतीश कुमार उर्फ बाटा पुत्र ललित तिवारी की मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। उसका शव ग्राम पंचायत चेरवाडीह मे मुख्य मार्ग पर उसकी बहन के घर के सामने पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे मे लेकर कारवाई मे जुट गयी है। मृतक के परिजनो ने घटना को दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताया है। मृतक के पिता ललित तिवारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व चेरवाडीह मे कुछ युवको से उनके पुत्र का विवाद हुआ था। बताया गया कि विवाद उसकी भांजी के प्रेम प्रसंग से जुड़ा था और मामला थाने तक पहुचा था। बाद मे दोनो पक्षो के बीच सुलह समझौता हो गया था। परिजनो को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश में नीतीश की हत्या कर शव को सड़क पर रखकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। शव के सिर और आंख के ऊपर कटने के निशान मिले है। परिजनो के अनुसार चोट के निशान धारदार हथियार से वार किए जाने जैसे प्रतीत हो रहे है। हालांकि चोट की वास्तविक प्रकृति और मृत्यु के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनो द्वारा संदेह जताए गए लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणो का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान मे रखकर जाँच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं है और पुलिस जाच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए