शशिचौबे सोनभद्र(डाला)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना के गुरमुरा क्षेत्र में बाजार से घर लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर एडिशनल एसपी समेत पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार गुरमूरा निवासी राकेश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता जवारीडांड बाजार से घर लौट रहा था। घर से सौ मीटर पहले घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई। पुलिस विधिक कार्रवाई कर मामले को जांच में जुट गई। इस दौरान घटनास्थल पर एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ नगर चारू द्विवेदी, ओबरा एसओ राजेश सिंह, हाथीनाला एसओ भैया शिवप्रसाद सिंह, चोपन थाना एसओ विजय चौरसिया मौजूद रहे।

