दुद्धी को जिला बनाओ कि आस हो सकती है पूर्ण आखिर कैसे पढ़ें।
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : मुंसिफ कोर्ट गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ के सपने को पूर्ण कराए जाने के दृढ़ संकल्पित इरादे के साथ दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कई दशकों से चली आ रही जनहित की मांग को लेकर जोरदार प्रत्येक प्रदर्शन प्रत्येक शनिवार की भांति इस बार भी किया गया। वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया है कई प्रान्तों से घिरा दुद्धी जिला बनाए जाने से जहां एक और सरकार की विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में बिहार, झारखंड , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली दुद्धी “जिला”बन जाने से सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी वही अति पिछड़े आदिवासीय बाहुल्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकेगा । औद्योगिक बाहुल्य ,सर्वाधिक राजस्व देने वाला, प्रस्तावित कई पावर प्लांट के निर्माण से जनपद सोनभद्र पर अधिकार सरकारी संस्थानों पर अचानक बढ़ जाएगा। जिसके मद्देनजर दुद्धी को जिला बनाएं जाने की नितान्त आवश्यकता है। संघर्ष मोर्चा जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि ” नवीन संसद भवन में लोकसभा सीटों की संख्या विकसित भारत के परिकल्पना को बढ़ाया जाना प्रस्तावित है जो लोकसभा संसद सदस्यों की संख्या 543 से बढ़कर जनगणना उपरांत लगभग 888 होने की व राज्य सभा की 343 सीटों की संभावना के दृष्टिगत लोकसभा सीटों के विस्तार उपरांत सोनभद्र से पृथक जिला दुद्धी बनना लगभग तय हो सकता है। जिसके मद्देनजर जन आंदोलन को मुखर होकर आगे बढ़ाया जाएगा। कई दशकों से चली आ रही मांग हमारा जिला कहां बनेगा सोन नदी के दक्षिण में के नारे को मूर्त रूप ले सकेगा। शनिवार को आंदोलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु सिंह एडवोकेट , विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट ,जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, जीवन राम चन्द्रवंशी ,वीरेंद्र कुमार अग्रहरी, आदर्श कुमार जायसवाल , अभिनव कुमार, संजय यादव, शिवसागर गुप्ता,ओमप्रकाश, राकेश कुमार अग्रहरी, सुभेष कुमार मौर्य , राजेंद्र सिंह चन्द्रवंशी ,अमरावती देवी आदि लोग मौजूद रहें।

