पी.सी. गुप्ता एडवोकेट के पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता के निधन पर बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि


दुद्धी, सोनभद्र(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. गुप्ता (प्रेमचंद गुप्ता) एडवोकेट एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, विकासखंड दुद्धी के पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बताया गया कि लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता का 24 जुलाई 2026 को लगभग 60 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
शोक सभा में प्रेमचंद यादव, प्रेमचंद जायसवाल, योगेंद्र रवानी, कैलाश कुमार गुप्ता, जवाहरलाल, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामदुलारे, अरुणोदय जौहरी, शिव शंकर प्रसाद, नंदलाल, राजकुमार अग्रहरि, छोटे लाल गुप्ता, पियूष कुमार अग्रहरी, आदर्श कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता सहित दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए