पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी पंजिकाओं, अभिलेखों तथा फाइलों के रख-रखाव की गहन समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों एवं फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए तथा आवश्यक अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन रखा जाए।

उन्होंने कार्यालय में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा कार्यालयी कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़िए