ओबरा कप 2025 की फ्रीडम बनी विजेता
(रँगेश सिंह)ओबरा, सोनभद्र। ओबरा कप 10वें संस्करण 2025 रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन गांधी मैदान में सम्पन्न हुआ,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाना और स्थानीय युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता का समापन मुकाबला जयन्त मध्यप्रदेश बनाम फ्रीडम उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला जयन्त और फ्रीडम के बीच खेला गया, फ्रीडम ने टॉस जीता और टॉस जीती हुई टीम के कप्तान प्रदीप शर्मा को चांदी का सिक्का श्री सरस्वती आभूषण भंडार के प्रो आदित्य द्वारा भेंट किया गया, फ्रीडम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 -10 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जयन्त ने सारे विकेट खोकर 32 रन बनाए ,जयन्त के सबसे सफल बल्लेबाज रवि रहे जिन्होंने सर्वाधिक 7 रन बनाए, फ्रीडम के सबसे सफल गेंदबाज पंकज शर्मा रहे जिन्होंने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी फ्रीडम की टीम 9वे ओवर में रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया और 10वे ओबरा कप पर कब्जा कर लिया, फ़्रीडम सबसे सफल बल्लेबाज अमन रहे जिन्होंने सर्वाधिक 10 रन बनाये वही सोनू राय ने 8 रनों के योगदान दिया, जयन्त के सबसे सफल गेंदबाज जय रहे जिन्होंने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए, वही शिवम ने 1.2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया,फ्रीडम ने 2 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया,फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच ग्राम पंचायत सदस्य अक्षय पांडये द्वारा फ्रीडम के नमन को मिक्सर मशीन दिया गया,प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वाशिंग मशीन अमित उपाध्याय द्वारा फ्रीडम के नन्ही को दिया गया,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार फ्रीडम के नन्ही को दिया गया,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जयन्त के रवि को दिया गया,विजेता टीम फ्रीडम को 51000 नगद व चमचमाती हुई ट्रॉफी भेंट जी गयी,उपविजेता टीम जयन्त को 31000 नगद व ट्रॉफी भेंट की गई। वही बेस्ट 6 दर्शको को मोबाइल फ़ोन वितरण किया गया। भव्य समापन में मुख्य रूप से प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियन्ता ई अजय कुमार राय, अमरजीत कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, मण्ड़ल अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ जैसवाल,अमरेश यादव, किड्स केअर स्कूल के प्रबंधक अमरदीप ,सुशील मिश्रा संग्राम,अरुण प्रजापति,अमित उपाध्याय,नीरज भाटिया,संतोष राय, धुरंधर शर्मा,दीपक केशरी,शुखनन्दन चौरसिया ,उमेश सिंह पटेल, पिंकू सिंह, मिंटू राय, राजेश चौहान, मुकेश जैसवाल, आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सूरज मिश्रा,आशुतोष सिंह, अफताब अहमद, संदीप सिंह, सोनल, शौकत अली, पिंकू सिंह,मुकेश जैसवाल,आकाश केशरी, सहित सैकङों लोग उपस्थित रहे।गांधी मैदान में दूधिया रोशनी के बीच, खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह और जोश के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया।फाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दर्शकों को बेहतरीन शॉट और शानदार गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण का नजारा देखने को मिला। ओबरा कप 2025 न केवल क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा देगा, बल्कि यह स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में ओबरा के खेल प्रेमियों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र बनी रहेगी और आशा है कि यह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।मुकाबले निर्णायक की भूमिका में दीपू सिंह, रौशन सिंह व प्रवीण कुमार रहे,स्कोरर की भूमिका में अफजल अंसारी रहे,प्रतियोगिता का सफल संचालन संकट मोचन झा ने किया।

