सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता राम अजोर भारती एडवोकेट  का 66 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन    

बार एसोसिएशन के सैकड़ो अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से शोक सभा कर नम आँखो से दी श्रद्धांजलि

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशीदुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में लोकप्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता राम अजोर भारती का बुधवार को प्रातः लगभग 66 वर्ष की उम्र में जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज सोनभद्र में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन में दिवंगत अधिवक्ता के चित्र पर श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार अग्रहरी की माने तो निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय राम अजोर भारती भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय परिषद के सदस्य के साथ साथ जिले के कार्यकारिणी व विभिन्न चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए कार्यों का बखूबी निर्वहन करते थे।

जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन में हिस्सा बढ़-चढ़कर लिया । खजुरी दुद्धी निवासी पकौड़ी लाल गुरुजी जो प्रधानाध्यापक पद पर कार्य के दौरान दुद्धी से सेवा निवृत होकर इकलौती पुत्री पद्मिनी से वैवाहिक दांपत्य सूत्र में स्वर्गीय राम अजोर भारती जो डिबूलगंज अनपरा के निवासी रहें दाम्पत्य सूत्र में बंधे और ससुराल दुद्धी के हों गए। सास भी अध्यापक पद पर रही। राम अजोर भारती के 3 पुत्री और 3 पुत्र जिसमें एक पुत्री जिला मुख्यालय सोनभद्र और 1 पुत्र अधिवक्ता दुद्धी में विधि व्यवसाय करते हैं। जो सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर दुद्धी में पठन-पाठन बच्चों का रहा।दामाद चिकित्सक, केंद्रीय विभाग लेखा परीक्षक में सेवा दें रहें है। स्थानीय श्रद्धांजलि सभा दुद्धी के दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट सहित अधिवक्ताओं नंदलाल अग्रहरि, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, रामपाल जौहरी, राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र श्रीवास्तव, अंजली सिंह,दिनेश कुमार गुप्ता की माने तो 1987 बैच के अधिवक्ता राम अजोर भारती का जीवन का सफरनामा 2026 तक शानदार रहा। प्रयागराज में स्नातक छात्र जीवन में महामंत्री का चुनाव उन्होंने लड़ा। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के सन 2016-17 सत्र के अध्यक्ष पद व विभिन्न पदों पर सेवा दिया। वों लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके निधन को लेकर अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामेश्वर तिवारी एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी , हरनाम सिंह , सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह , रामदुलारें एडवोकेट,रविंद्र यादव, दिलीप पांडे,पीयूष कुमार अग्रहरी, उमेश कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, विनोद वर्मा,रविंद्र यादव, रामजी पांडे ,सन्नो बानो आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए