65 वर्षों का इंतज़ार: चैनपुर ब्राह्मण बस्ती की सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

बभनी(सोनभद्र)। रिहंद डूब क्षेत्र से सन 1960 में आकर बसे चैनपुर ब्राह्मण बस्ती के ग्रामीणों का 65 वर्षों से पक्की सड़क का सपना अधूरा है। बस्ती की मुख्य सड़क, जो भल्दरवा नाला से केशव जायसवाल के घर तक और आगे रामदुलारे के घर तक जाती है, उसकी हालत बद से बदतर हो गई है। लगभग 1.5 किलोमीटर की यह कच्ची सड़क पूरी तरह से गड्ढायुक्त है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
मानसून में सबसे ज़्यादा दुश्वारियाँ
बरसात के मौसम में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे बड़ी परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है, जिन्हें हर दिन कीचड़ और गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं, और स्कूल जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

“हम 65 सालों से यहाँ रह रहे हैं, लेकिन आज तक हमें पक्की सड़क नसीब नहीं हुई। हर चुनाव में नेता वादे करते हैं, पर काम कोई नहीं करता।” -राम बिलास दूबे ग्रामीण चैनपुर,

जिलाधिकारी से गुहार
ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाने की मांग की है। उनकी ज़ोरदार मांग है कि जिलाधिकारी महोदय तुरंत इस मामले का संज्ञान लेंते हुए और कार्यदायी संस्था को तत्काल सड़क निर्माण का आदेश दें ताकि बस्ती के लोगों को गड्ढों भरी ज़िंदगी से मुक्ति मिल सके और बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो।
जनता की आवाज़: ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़िए