मीरजापुर : के विंध्याचल अंतर्गत देवरहा बाबा आश्रम के आगे मण्डलीय प्रशिक्षण के एवं अधिकारी आवासीय परिसर मीरजापुर में ब्रदय रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड्स विभाग के मण्डलीय कमाण्डेण्ट होमगार्ड विंध्याचल मण्डल मीरजापुर सुधाकराचार्य पांडेय एवं जिला कमाण्डेण्ट होमगार्ड्स मीरजापुर बी के सिंह जिला कमाण्डेण्ट होमगार्ड्स सोनभद्र/ भदोही चंदन सिंह की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया जिसमें कूल 332 पौधे लगाए गए और इनकी देखरेख के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया गया है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों के द्वारा भी वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ हिन्दी समाचार पत्र के मण्डल ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद, हिन्दी समाचार पत्र लोक अधिकार के ब्यूरो अख्तर अली हाशमी, देवरी दर्पण न्यूज़ से राजू यादव। वहीं इस मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र के आवासीय परिसर की जमीन के लिए जिला कमानेंट होमगार्ड मिर्जापुर बीके सिंह की प्रशंसा मंडली कमांडेंट के द्वारा की गई उनके द्वारा बताया गया कि उनके अथक प्रयासों से इस कार्य को किया गया है। और निरंतर आगे भी इसी प्रकार से उनके कर कमल द्वारा होमगार्ड्स विभाग के जवानों के लिए ऐसे ही कार्य करते रहेंगे उक्त कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड्स विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक अधिकारी वह होमगार्ड्स विभाग के जवान मौजूद रहे।

