सोते समय धारदार हथियार से किया वार, हत्या के खुलासे के लिए लगाई गई टीमें

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : जनपद के अलीगंज थाना इलाके के मखदुमनगर में पोल्ट्रीफार्म पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर ASP विशाल पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।सूचना के अनुसार अलीगंज इलाके के मखदूमनगर निवासी 55 वर्षीय आस मोहम्मद उर्फ बब्बन पुत्र शाह मोहम्मद शुक्रवार रात में मखदूमनगर में ही स्थित पोल्ट्रीफार्म पर सो रहा था, जिसकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया है। आज सुबह जब परिजन पहुंचे तो उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।हत्या की सूचना पर आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मौके पर पंहुचे। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी विशाल पांडेय व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। Asp विशाल पांडेय नें बताया की मृतक की किसी धारदार हथियार से हत्या किया गया है। हत्या के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम का गठन किया गया है।

ये भी पढ़िए