कटेहरी पावर हाउस पर चल रहा बड़ा खेल

एसडीओ कटेहरी अपने चहेतो पर मेहरबान

बिजली कर्मचारियों में आक्रोश

(प्रवीण तिवारी)अंबेडकर नगर:-मामला कटेहरी पावर हाउस का जहां पर मौजूद एसडीओ मनोज कुमार के द्वारा 28 तारीख तक लगाई जाने वाली हाजिरी में अपने चहेतो की हाजिरी बाउचर मे 29 और 30 सितंबर की भी लगा दी गई वहीं जो कर्मचारी इतनी भारी बरसात में काम कर रहे हैं उनके काम करने वाले दिन की भी गैर हाजिरी लगा दी जैसा की लाइनमैन शर्मा लाल कि जिस जिस दिन की गैर हाजिरी लगाई गई उस दिन उन्होंने शटडाउन लेकर क्षेत्र में जाकर जहा जहा बिजली खराब थी उसको बनाया वही दूसरे कर्मचारी जिनका नाम डब्लू है उन्होने भी शटडाउन लिया अपना कार्य किया लेकिन इन दोनों की गैर हाजिरी एसडीओ के द्वारा लगाई गई और वहीं उनके चहेते बताये जाने वाले दो-तीन कर्मचारी जोकि अविनाश पटेल,शिवम वर्मा, संतोष कुमार, दिलीप कुमार राजेश कुमार और एक अन्य जिनकी उन्होंने 29 सितंबर की भी प्रजेंट की हाजिरी भर रखी है वहीं दूसरी और तों इससे भी बड़ी बात यह है कि राहुल वर्मा और एक अन्य कर्मचारियों की 29 और 30 सितंबर की भी प्रेजेंट की हाजिरी भर दी गई यह क्या खेल चल रहा है कटेहरी पावर हाउस और राम बाबा फिटर पर जो कर्मचारी कार्य करते हैं उनकी एब्सेंट लगा देते हैं और अपने चहेतों की हाजिरी दो दिन एक्स्ट्रा में भर देते हैं कर्मचारियों से मालूम हुआ कि जो कर्मचारी उनकी कही हुई बातों को मानते हैं या एसडीओ के द्वारा कही गई बातों को गलत या सही सभी बातों को मानते हैं उनकी यह हाजिरी ऐसे ही भरते हैं और जो लोग अपने काम को भली भांति करते हैं और उनकी गलत बातो और मनमानी को नहीं मानते हैं उनका इसी प्रकार उत्पीड़न एसडीओ साहब गैर हाजिरी लगा कर करते हैं इस मामले में जब कटेहरी एसडीओ मनोज कुमार से संवाददाता ने बात की तो पहले तो उन्होंने इधर-उधर की बातें की फिर बाद में उन्होंने यह कहते हुए कहा कि वह जल्दबाजी में हो गया हमने जो है उस पर गोल धारा लगाकर साइन कर दिया है लेकिन एक ही व्यक्ति के ऊपर गोल धारा लगाकर साइन किया उन्होंने और बाकी सभी लोगों का नहीं किया जो की 29 और 30 तारीख में एसडीओ साहब के द्वारा प्रेजेंट दिखाए गए और फोन पर ही अपने कर्मचारियों के बारे में कहने लगे जब उनसे यह कहा गया कि जो कर्मचारी काम कर रहे हैं और तो उनकी एब्सेंट क्यों लगाई गई जबकि उन्होंने शटडाउन लेकर अपना कार्य किया जोकि वाउचर के अंदर भी लिखित है इन सभी बातों का उन्होंने सही से उत्तर न देकर सिर्फ अपने कर्मचारियों पर फोन पर आक्रोशित होने लगे देखना यह है क्या एसडीओ कटेहरी जी द्वारा किया गया इस कार्य पर उनके उच्च अधिकारी क्या प्रतिक्रिया लेते हैं|

ये भी पढ़िए