मंत्री आशीष पटेल ने मझवां विधानसभा क्षेत्र में किया जन संपर्क

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मझवा विधानसभा के जनता जनार्दन से कमल के फूल का बटन दबाने की अपील किया

(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर। आज मझवा विधानसभा के सिटी ब्लॉक के ग्राम टाड़, करनपुर, हर्रई, दुबरा पहाड़ी, मगरदा कला, गहीरा, सेहडाणी में माननीय प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री आशीष पटेल जी ने एन डी ए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में स्थानीय लोगों के बीच बैठक कर एन डी ए के डबल इंजन सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान एन डी ए प्रत्याशी ही कर सकता है इसलिए एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। उन्होंने कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील किया साथ में कल 15 नवम्बर को दोपहर 01 बजे सिटी ब्लाक के चदईपुर के मैदान में उतर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विशाल जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों से अपील किया। तत्पश्चात मा० मंत्री आशीष पटेल ने चदईपुर पहुंचे जहां उन्होंने मा० मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, सुरेश पटेल, विकास मौर्य, उमाशंकर सोनी, रतन जायसवाल, हर्षित पटेल, डॉ संतोष बिंद, प्रशांत शुक्ला सहित भाजपा अपना दल एस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

ये भी पढ़िए