मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष नौगढ कृपेन्द्र प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर चन्द्रप्रभा के राजदरी जंगल के पास से वध हेतु क्रूरतापूर्वक एक दूसरे में बांधकर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय 45 राशि गोवंश को बरामद किया गया तथा दो शातिर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 11/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

