अरुण पांडेय
बभनी। थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में शनिवार की शाम को एक डग्गामार वाहन ने ढाई वर्षीय मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस बात को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। ढाई वर्षीय मृतिका रौशनी कुमारी पुत्री राजन के सड़क पार करते समय डग्गामार सुप्रो वाहन छत्तीसगढ़ के केरवानी जा रही वाहन के चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर घंटों हंगामा किया और डग्गामार वाहन पर रोक लगाने व उपजिलाधिकारी से बात करने की बात पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने समझा- बुझाकर डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराए जाने का आश्वासन देते हुए माहौल को शांत कराया।

