पुलिस की तत्परता से निर्माणाधीन एअरपोर्ट परिसर में लगी आग पर पाया गया काबू

(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्र।स्थानीय क्षेत्र के म्योरपुर कस्बे में निर्माणाधीन एयरपोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। निर्माण कार्य बंद होने के कारण एयरपोर्ट परिसर में बड़ी मात्रा में घास जमा हो गई थी। इन्हीं घासों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।हवा के चलते आग परिसर में फैलने लगी जिससे एयरपोर्ट में बने भवनों को नुकसान पहुंचाने का खतरा पैदा हो गया तथा आसपास के कस्बे में भी आग फैलने की आशंका थी।

तभी सुचना पाते ही म्योरपुर थाने की पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने बताया थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत किये जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने म्योरपुर पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ किया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि आग की सूचना पाते ही हमारी पूरी टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। जल्द ही हमने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़िए