चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस ने चोरों के पास से 7 अदद सोलर पैनल बरामद किए

शक्तिनगर : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र(मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 धारा-303(2)बीएनएस से सम्बन्धित दो अभियुक्तों सूरज गुप्ता पुत्र रामसजीवन निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष व और अजीत गुप्ता पुत्र शम्भू प्रसाद गुप्ता निवासी राजा परसवार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर चोरी हुए सोलर पैलन सहित अभियुक्त अजीत गुप्ता उपरोक्त के घर के पास से हिरासत पुलिस में लेते हुए बरामद माल को कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनो अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए