महज कुछ घंटों में ही पुलिस ने सुलझाई विजयगढ़ दुर्ग पर हुई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार।
(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले के विजयगढ़ दुर्ग पर मीरान शाह बाबा के मुजावर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या की गुथ्थी पुलिस ने कुछ घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस द्वारा हत्या आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और झाड़ फुक में लाभ ना मिलने से उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ दुर्ग पर मीरान शाह बाबा के मुजावर इब्राहिम उम्र लगभग 60 वर्ष की हत्या होने के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ ने चौकी को घेर लिया। मामले की जानकारी होते ही एसपी अशोक कुमार मीणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने मौका मुआयना करते हुए लोगों से जानकारी हासिल की और महज कुछ घंटे में ही हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया।
घटना में रवि कनौजिया जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है झारखंड में लाभ न मिलने के वजह से लाठी डंडे से पीट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
वहीं इस मामले में मृतक के भतीजे अरशद ने बताया कि जिनकी मौत हुई वह हमारे चाचा हैं। जो किले पर ही रहते थे। किले पर स्थित मजार के ओ मुजावर हैं। मृतक वहीं रह कर 30 से 40 वर्षों से देखभाल करते हैं। एक अज्ञात व्यक्ति आया और किले पर स्थित तालाब में वह स्नान किया जिसके बाद कुछ दूरी पर स्थित मजार के पास गया और चाचा से पूछा कि आप कौन हैं। जिसके बाद चाचा बताए कि मैं यहां देखभाल करने वाला हूं तो उसने वहां के मौलवी के संबंध में पूछा कि ओ कहां है जिसके बाद इनके द्वारा अनिभाग्यता जताई गई। इसी दौरान इन दोनों लोगों में बहस हुई और फिर उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाठी से मारा गया जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया अंतर्गत विजयगढ़ किला पर मीरान शाह बाबा की मजार के मुजावर इब्राहिम उम्र करीब 60 वर्ष की हत्या के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस टीम को लगाया गया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। घटना में जो बात समाने आई है कि रवि पुत्र रामाकांत कन्नौजिया उम्र 26 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी द्वारा मृतक इब्राहिम शाह से झाड़ फुक करवाता था। झाड़ फुक में लाभ ना होने की वजह से उसने लाठी से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। रवि कन्नौजिया को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है है।

