खाद की चोरी कर सरकार खुद किसान को कर रही परेशान , सत्ता के विधायक मंत्रि बने हैं अंजान

सोनभद्र : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, खाद की जरूरत को लेकर प्रदर्शन किया, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार खुद खाद की चोरी करवाव रही हैं,50/ खाद खुद ले रही हैं जबकि प्राइवेट दुकानों को खाद नहीं मिल रही है, सहकारी समिति का दुकान 11, से 12 बजे खुल रहा है और 5, बजे बंद हो जा रहा है, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश के किसान लाईन लगाकार खाद के लिये परेशान हैं और सोनभद्र के सता के विधायक मंत्रि किसानों की समस्या से अंजान बने हुए हैं,

सपा के वरिष्ठ नेता बचोले पटेल ने कहा कि आज किसान यूरिया के लिये दर दर भटक रहा है, सपा के नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रंभ सिंह ने कहा कि इस सरकार में खाद बिजली पानी के लिए किसान लगातार परेशान है, और सत्ता के विधायक मंत्रि केवल खनन में संलिप्त हैं, सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान की आय दुगना नहीं किया जबकि खाद के लिए किसान नौजवान को लाइन में खड़ा कर दिया किसान नौजवान व्यापारी आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बाहर निकाला देगी,, इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष फारुख अली जीलानी ने कार्यक्रम का संचालन किया इस मौके पर गोपाल धांगर, लालू यादव, बाबूंदार धांगर, लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, राजेश भारती मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए