गणपति बप्पा आप सभी लोगों के जीवन में सुख- शांति,समृद्धि और ज्ञान का संचार करें – आर पी सिंह

रेणुसागर एल टाइप वार्ड -17 रामनगर आरा खटाल गेट पर सात दिवसीय गणेश पूजा का भव्य आयोजन

अनपरा सोनभद्र। रेणुसागर एल टाइप रामनगर परिसर में सात दिवसीय गणेश पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत गणपति बप्पा की विधिवत स्थापना और मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन से हुई। पूरे सप्ताह धार्मिक वातावरण में सुबह-शाम भजन, कीर्तन,पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिनमें अधिकांश संविदा श्रमिक के परिवार बच्चे श्रमिक कॉलोनी सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


इस विशेष अवसर पर यूनिट हेड रेणुसागर आर पी सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गणेश जी का पूजन और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान का संचार करें।
पूरे सात दिनों तक गणेश पूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द और उत्सव का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है।अगले मंगलवार को झांकी जागरण के बाद 3 सितम्बर को अंतिम दिन गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों,नृत्य और जयकारों के साथ बप्पा को विदा करेंगे। स्थानीय निवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों पवन यादव,वैभव सिंह,विवेक, साहिल,राहुल, जितेन्द्र,आदर्श,भूपेंद्र,कवि,अमन, पीयूष ने बताया कि इस सात दिवसीय गणेशोत्सव आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करना है, बल्कि आपसी एकता,भाईचारा के साथ भक्ति मनोरंजन और सामूहिकता की भावना को भी बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़िए