विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण SIR की विभिन्न गतिविधियों में शेष कार्य जो अभी अपूर्ण प्रदर्शित हो रहे हैं, को पूर्ण कराने हेतु 07 दिसम्बर,2025/सार्वजनिक अवकाश दिवस में समस्त अवशेष कार्य कराये जाये पूर्ण -जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र : जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) की विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम के निर्धारित है। उन्होंने बताया कि बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर,2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 16 दिसम्बर, 2025 को, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 16 दिसम्बर,2025 से 15 जनवरी, 2025 तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 16 दिवम्बर से 07 फरवरी, 2025 तक, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2025 तक, निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2025 तक बी०एल०ओ० घर-घर जाकर गणना पत्रकों का एकत्रीकरण तथा उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही सम्पन्न करायी जायेगी, जिसके सम्बन्ध में 5 दिसम्बर, 2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा सम्पन्न वीडियो कान्फैसिंग विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) की विभिन्न गतिविधियां कार्यक्रम को पूर्ण करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शेष कार्य जो अभी अपूर्ण प्रदर्शित हो रहे हैं, उसे पूर्ण कराने हेतु 07 दिसम्बर,2025 को सार्वजनिक अवकाश दिवस में भी समस्त अवशेष कार्य पूर्ण कराए जायेंगे, जिससे समस्त कार्य आयोग के निर्धारित समय सारिणी में पूर्ण किया जा सके।

ये भी पढ़िए