सोनभद्र: बिहार ले जा रहे 10 गोवंश बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

कोन (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए तस्कर चोपन और घोरावल क्षेत्र से पशुओं को खरीदकर वध हेतु बिहार ले जाने की फिराक में थे।


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को शनिवार को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झरिया नाला चकरीया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 राशि गोवंश बरामद किए और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।


इनकी हुई गिरफ्तारी


पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जितेंद्र यादव (ग्राम करई), सुनील कुमार (ग्राम कुम्हरवार) और हरिदास उरांव (ग्राम मिटिहिनियां) के रूप में हुई है। ये तीनों अभियुक्त थाना कोन क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।


विधिक कार्रवाई और टीम


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोन में मु.अ.सं. 39/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चकरिया शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी रानीडीह मरुली यादव सहित मुख्य आरक्षी विनय कुमार यादव व विनय कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़िए